घाटशिला, मार्च 12 -- जादूगोड़ा, संवाददाता । पूर्वी सिंहभूम जिला के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबींधा पंचायत के बोनगोड़ा गांव में उस समय सन्नाटा पसरा जब हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सिंघरावली क्षेत्र में कार्य के दौरान बोनगोड़ा के चार लोगो की मौत की सूचना मिली। ग्रामीण इस घटना को मानने को तैयार नहीं है तो कइयों के रो रोकर बुरा हाल है। वही घटना के तीसरे दिन बुधवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि परिजन घटना की सूचना पाकर पीड़ितों के घर पहुंचने लगे। सूचना के 35 घंटे बाद परिजन पहुंचे एसपी कार्यालयवही इस बारे में जानकारी देते हुए इंचागढ़ से मृतक परमेश्वर महतो के बेटे प्रशांत कुमार महतो (25) ने कहा की हमलोग सभी पीड़ित परिवार एक साथ गुरुग्राम लगभग 35 घंटे सफ़र करने के बाद पहुंचे है। घटना को लेकर कोई कुछ स्पष्ट रूप से बता रहा नही है। जिसको...