गुरुग्राम, सितम्बर 22 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के नौ सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए जल्द जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने करीब 107 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। इन सड़कों के बनने से शहर से गांवों तक लोगों को फायदा मिलेगा। एचएसवीपी ने पहले चरण में सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-86 और सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक सेक्टर-104 के लिए गुड़गांव गांव और गांव धनवापुर की करीब छह एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इसमें 90 प्रतिशत जमीन गुड़गांव गांव की है। सेक्टर-81 में करीब 16 एकड...