गुरुग्राम, जुलाई 16 -- गुरुग्राम के सेक्टर-99 में करीब 62 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन 220 केवी क्षमता के बिजलीघर के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) को बिजली केबल डालने की मंजूरी दे दी है। इससे नौ सेक्टरों के लोगों को भरपूर बिजली की आपूर्ति होगी।बिजलीघर 90 प्रतिशत तक तैयार बुधवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें एचवीपीएन के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया मौजूद थे। एचवीपीएन ने जीएमडीए अधिकारियों को बताया कि यह बिजलीघर करीब 90 प्रतिशत तक बनकर तैयार हो चुका है। इस बिजलीघर को दौलताबाद के 400केवी क्षमता के बिजलीघर से लाइन इन और लाइन आउट प्रणाली के मााध्यम से जोड़ा जाना है। इस बिजलीघर के माध्यम से माानेसर के 220...