गुरुग्राम, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ट्रैफिक जाम काम कम करने के लिए मिलेनियम सिटी (सेक्टर 1 से 57) के बीच 17 व्यस्त चौराहों को फिर से डिजाइन करेगा। जीएमडीए के मुताबिक कमीशन फॉर एयर क्वालिटी (CAQM) से बातचीत के बाद ही इन चौराहों की पहचान की गई है जिससे यहां भीड़भाड़ कम करने और प्रदूषण में कमी लाने में मदद मिलेगी। इन चौराहों को कुछ ऐसे डिजाइन किया जाएगा जिससे वाहन चालक को ज्यादा देर तक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7.5 करोड़ रुपये है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक रफ्तार; दौड़ेंगी 100 ई-बसें, डिपो तैयारक्या बदलाव होने जा रहे? जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के मुता...