गुरुग्राम, फरवरी 19 -- गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त शहर की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ई-वाहन चालकों की सुविधा के लिए अब 20 नए ईवी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है और जल्द ही इन्हें संचालित करने के लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस पहल से न केवल ई-वाहन चालकों को शहर में हर जगह चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, बल्कि नगर निगम के खजाने में सालाना लाखों रुपये की अतिरिक्त आय भी जुड़ेगी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की इस सड़क पर बनाए जाएंगे 33 नए एंट्री-एग्जिट पॉइंट, 12 कट होंगे बंद शहर में फिलहाल दस से अधिक स्थानों पर ही...