गुरुग्राम, जुलाई 20 -- कृष्ण कुमार, गुरुग्राम गुरुग्राम में आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में पिछले 5 वर्ष में लगभग 5 हजार अवैध इमारतों का निर्माण हो चुका है। यह चौंकाने वाला खुलासा गुरुग्राम नगर निगम की आंतरिक रिपोर्ट में हुआ है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा के लिहाज से आयुध डिपो के 900 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य या व्यावसायिक गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। इसक बावजूद यहां धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है।प्रतिबंधित क्षेत्र में काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियां शहर के कुछ रसूखदार और सत्ताधारी दलों से जुड़े नेता नियमों को ताक पर रखकर इस प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं और लोगों को फंसाकर करोड़ों रुपये की जमीन बेच रहे हैं। निगम अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि फिलहाल भी आयुध डिपो ...