गुरुग्राम, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम की बिल्डर कॉलोनियों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की 8 टीमों ने शनिवार को डीएलएफ फेज-1 समेत आठ कॉलोनियों में बुलडोजर चलाकर सैकड़ों अवैध निर्माण और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी (प्रवर्तन) अमित मधोलिया की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई की गई। पहली टीम ने डीएलएफ फेज एक के बोधी मार्ग, अर्जुन मार्ग, पश्चिम मार्ग, सी-15 रोड सहित प्रमुख सड़कों पर व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध ढांचे हटाए। इसमें गार्ड रूम, पार्क अतिक्रमण, कियोस्क एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में किए गए विस्तार को ढहा दिया। दूसरी टीम साउथ सिटी-1 में गार्ड रूम, लेबर क्वार्टर, टॉयलेट, अवैध गेट और टिन शेड को तोड़ दिया। तीसरी टीम ने पालम विहार में अवैध चारदीवारी, फेंसिंग, गार्ड रूम तथा अन...