गुरुग्राम, अक्टूबर 12 -- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से मिलेनियम सिटी की सात सड़कों को (नायाब) आइकॉनिक बनाने की तैयारी है। इसमें स्मोकिंग और नो स्मोकिंग जोन बनाए जाएंगे। नो स्मोकिंग जोन में यदि कोई बीड़ी सिगरेट पीता मिलता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।दो दिन पहले जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई।इन सड़कों को बनाया जाएगा आइकॉनिक इसमें एमजी रोड, व्यापार केंद्र रोड, गलेरिया रोड, सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की मुख्य सड़क, सनाथ रोड, एआईटी चौक से लेकर सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से साइबर हब को जोड़ रही सड़क को आइकॉनिक बनाया जाएगा। इन सड़कों की लंबाई करीब 19 किमी है।थूकने और च्यूइंग गम फैंकने पर जुर्माना इन सड़कों पर थूकने और च्यूइंग ग...