गुरुग्राम, फरवरी 28 -- होली के बाद गुरुग्राम जिले में अवैध रूप से पनप रही 12 कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही तहसीलदार को भी इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री नहीं करने के लिए पत्र लिखा गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंताओं की तरफ से पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर, भौंडसी में सर्वे किया था। सर्वे में सामने आया है कि साढराणा गांव में चार, पातली हाजीपुर में एक, भांगरौला में एक, बोहड़ाकलां में एक, भोंडसी में तीन, माकडौला में एक और धनकोट में एक कॉलोनी अवैध रूप से काटी जा रही है। ये कॉलोनियां करीब 40 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में यहां बनेगा 10 KM लंबा फ्लाईओवर, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.