गुरुग्राम, मार्च 2 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट भाषण में सीएम ने एनसीआर के शहर गुरुग्राम के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। इन घोषणाओं में नई सड़क, एलिवेटेड कॉरिडोर और बाईपास से लेकर, अस्पताल, वेडिंग सिटी, वैलनेस केंद्र, लाईब्रेरी, पैरा खेल स्टेडियम तक जानिए क्या-क्या शामिल है। यह भी पढ़ें- NCR के 42 गांवों में ड्रोन सर्वे करा अवैध निर्माण गिराने की तैयारी, 250 की पहचान वित्त वर्ष 2026-27 का बजट चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 2.02 लाख करोड़ रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय का भी दायित्व रखने वाले सैनी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि विभिन्न वर्गों से मिले करीब 5,000 सुझावों को भी बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी ...