नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) राज्य भर में इस साल के अंत तक 23 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रहा है, जिनमें से पांच गुरुग्राम में लगेंगे। इससे हवा में प्रदूषण के स्तर में होने वाली अचानक बढ़त पर और मजबूती से नजर रखी जा सकेगी। यह प्रस्ताव बुधवार को बोर्ड सदस्यों के साथ हुई बैठक के दौरान कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के समक्ष रखा गया। इसमें कम लागत वाले मैन्युअल एयर क्वालिटी मॉनिटर्स लगाने की बात कही गई है। यह 'ग्रिड-आधारित' व्यवस्था का हिस्सा होगा, जिसमें पूरे शहर को बराबर हिस्सों (जोन) में बांटा जाएगा ताकि हर जगह की हवा निगरानी एक समान तरीके से हो सके। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति? GDMA तलाश रहा पॉड टैक्सी की संभावनाएंगुरुग्राम में कहां लगे...