गुड़गांव, जुलाई 17 -- अब फिजिशियन बनकर करना चाहती हैं लोगों की सेवा गुरुग्राम, संवाददाता। शहर के सेक्टर-15 की रहने वाली रीति राज ने इस वर्ष नीट परीक्षा में 665वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आत्मविश्वास के बल पर मिली इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो तो मंजिल दूर नहीं होती। यह भी पढ़ें- नीट में सफल होकर अनुष्का ने अपने दिवंगत डॉक्टर माता-पिता को दी श्रद्धांजलिरीति की पढ़ाई की यात्रा रीति ने अपनी 12वीं की पढ़ाई शहर के सेक्टर 43 स्थित एमिटी स्कूल से पूरी की। स्कूल की पढ़ाई के साथ उन्होंने किसी बड़े ऑफलाइन संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से ही नीट और बोर्ड परीक्षा दोनों की तैयारी की। उन्होंने पढ़ाई के लिए एक नियमित दिनचर्या बनाई और उसी का पालन करते हुए स...