गुरुग्राम, अगस्त 10 -- गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक नामी सोसाइटी में एक महिला का मेड से मारपीट और यातनाएं देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अप्रैल का बताया जा रहा है। इसमें महिला की तरफ से घरेलू सहायिका को बाल पकड़कर पीटा जा रहा है। महिला गुरुग्राम के एक शराब कारोबारी की पत्नी है। घरेलू सहायिका नेपाल मूल की बताई जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।पड़ोसी ने बनाया वीडियो अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गुरुग्राम के एक लग्जरी अपार्टमेंट में एक महिला को कथित तौर पर अपनी घरेलू सहायिका यानी मेड के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में कैद किया गया। पड़ोसी ने किचन की खिड़की से मारपीट और यातनाएं देने का वीडियो रिकॉर्ड किया। लगभग 90 सेकंड की वीडियो क्लिप के आधा...