गुरुग्राम, जनवरी 28 -- गुरुग्राम की न्यू पालम विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए एक नई गुड न्यूज है। हाल ही में नियमित हुई इस कॉलोनी में 6 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया जाएगा। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लंबे समय से नरकीय जीवन जी रहे न्यू पालम विहार कॉलोनी के 20 हजार से अधिक लोगों की सुध लेते हुए गुरुग्राम नगर निगम ने विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। निगम आयुक्त द्वारा विस्तृत कार्य रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि न्यू पालम विहार कॉलोनी लंबे समय से नगर निगम की फाइलों में अवैध श्रेणी में होने के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ी हुई थी। यहां न तो पीने के पानी की सरकारी लाइन थी और न ही सीवर निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम। स्थानीय निवासी अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा...