नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- यह भी पढ़ें- Global City: गुरुग्राम में नया कमर्शियल हब बनेगी ग्लोबल सिटी, क्या-क्या होगा खासअमर मौर्य, गुरुग्राम गुरुग्राम के ग्लोबल सिटी में वर्ल्ड-क्लास आइकॉनिक टावर बनाने की योजना तैयार की गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारी इसके लिए सलाहकार नियुक्त कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराएंगे। साथ ही, बुनियादी ढांचे, बिजली और पानी की आपूर्ति से जुड़े काम तीन महीने में पूरे करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। इससे भूखंडों की ई-नीलामी के दौरान निवेशकों को परेशानी नहीं होगी। ग्लोबल सिटी को एकीकृत व्यावसायिक और आवासीय जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां ऑफिस टावर, रेजिडेंशियल ब्लॉक, खुदरा बाजार, होटल, अस्पताल, स्कूल, विवाह महल और सामुदायिक केंद्र बनाने की...