गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम और मानेसर में कचरा निस्तारण की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बजट में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत दोनों शहरों में 25-25 मेगावाट क्षमता के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन संयंत्रों के माध्यम से ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा और उससे बिजली का उत्पादन भी किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में बंधवाड़ी प्लांट में लगभग 16.6 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा है, जो लंबे समय से स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। नए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगने से लैंडफिल साइट पर दबाव कम होगा और भविष्य में कूड...