गुरुग्राम, जुलाई 10 -- गुरुग्राम में गुरुवार रात हुए भीषण एनकाउंटर में 4 बदमाशों को ढेर कर दिए गया। एक कारोबारी के घर फायरिंग कर रहे शूटर्स के खात्मे के साथ ही एक बार फिर गैंगस्टर दीपक नांदल का नाम सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि मारे गए शूटर्स को दीपक नांदल ने ही कारोबारी परिवार को डराने के लिए भेजा था। आखिर कौन है यह दीपक नांदल जिसका नाम हाल में हुई कई वारदातों में सामने आया है। दीपक नांदल इन दिनों गुरुग्राम में खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। लेकिन कुछ सालों पहले तक ही वह हरियाणा-पंजाब में म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा था। दीपक कभी एक तेजी से उभरता म्यूजिक प्रड्यूशर था, जिसने बादशाह और राहुल फाजिलपुरिया जैसे सितारों के साथ काम किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नांदल शुरुआत में भारत से भागकर दुबई चला गया था और ऐसे इनपुट हैं ...