गुरुग्राम, अप्रैल 17 -- गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है जिसने न केवल आम रईसों, बल्कि बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है। सस्ता सोना देने का लालच देकर करोड़ों की चपत लगाने वाले इस गैंग के मास्टरमाइंड प्रभुभाई और उसके तीन साथियों को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो करोड़ 30 लाख रुपये नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों में है।झांसे में लेकर वारदात को देते हैं अंजाम अपराध शाखा सेक्टर-43 प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने दस दिन तक जांच कर गैंग के बारे में जानकारी जुटा कर मास्टरमांइड को गुजरात के वड़ोदरा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करता था। गैंग के सदस्य अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.