नई दिल्ली, फरवरी 6 -- गुरुग्राम नगर निगर (एमसीजी) ने जिले की 17,600 से ज्यादा सड़कों की डिजिटल मैपिंग (जीआइएस सर्वेक्षण) पूरी कर ली है। मैपिंग के बाद निगम अब खराब पाई गई सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक सुधार योजना तैयार कर रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क निगरानी पहल के तहत सड़कों का जियो-स्पेशियल (भू-स्थानिक) सर्वेक्षण किया गया है। इसके तहत सड़कों की स्थिति, मरम्मत की जरूरत और शिकायतों वाले स्थानों का विस्तृत डेटा ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। डिजिटल मैपिंग के जरिए सड़कों पर मरम्मत वाली जगहों की सटीक पहचान करने में मदद मिलेगी। वहीं डेटा पूरी तरह से एकीकृत होने के बाद सड़कों से जुड़ी शिकायतों की शुरुआती चरण में फिजिकल इंस्पेक्शन की जरूरत भी नहीं होगी।कैसे मिलेगा डिजिटल मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.