गुरुग्राम, सितम्बर 30 -- अगले छह महीने में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पचगांव के समीप गांव कुकडौला में स्थानांतरित हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन कार्यरत इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने नए टोल प्लाजा के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। इस टेंडर को 23 अक्तूबर को खोला जाएगा। एनएचएआई की योजना के मुताबिक यह टोल प्लाजा 12 लेन का होगा।कुकडौला गांव में बनेगा 12 लेन वाला नया टोल अधिकारियों ने बताया कि अगले 6 महीने में दिल्ली-जयपुर हाईवे का खेड़कीदौला टोल प्लाजा कुकडौला गांव में शिफ्ट हो जाएगा। इसके लिए 12 लेन वाले नए टोल प्लाजा का टेंडर जारी किया गया है, जिसे 23 अक्तूबर को खोला जाएगा। यह नया टोल प्लाजा मल्टी लेन फ्री फॉल (एमएलएफएफ) तकनीक और एएनपीआर कैमरों से लैस होगा। मिलेंगे स...