गुमला, अगस्त 22 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड सभागार में शनिवार को बीपीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इंडिकेटरों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, अपार आईडी, स्प्लिट सिलेबस,विद्यालय प्रोफाइल,शिक्षक प्रोफाइल,ईपीजीपी,एसएचवीआर,सावित्रीबाई फुले योजना और ई-कल्याण छात्रवृत्ति सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में विद्यार्थियों के पोशाक से संबंधित फॉर्मेट तैयार करने, ई-विद्यावाहिनी के कार्यों को पूरा करने, रेल टेस्ट तथा एसएमसी पुनर्गठन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीपीओ ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया कि लंबित एवं संबंधित सभी कार्यों को एक सप्ताह क...