गुरुगोष्ठी में पीबीएल के क्रियान्वयन पर बल
मोतिहारी, जुलाई 1 -- पीपराकोठी। मॉडल विद्यालय में को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों, पीबीएल तकनीकी शिक्षकों एवं समन्वयकों ने भाग लिया। विभागीय मुद्दों के साथ-साथ प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के प्रभावी संचालन पर विशेष चर्चा की गई। बीईओ ने कहा कि पीबीएल शिक्षा विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राएं गणित एवं विज्ञान विषय का अध्ययन प्रोजेक्ट आधारित एवं खेल-खेल में करते हैं। यह भी पढ़ें- सरल व मनोरंजक तरीके से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.