मेरठ, अप्रैल 1 -- सिख समुदाय द्वारा आठवें गुरु गुरु हरिकृष्ण साहिब के परलोक गमन दिवस और नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का गुरुगद्दी दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव मनाया। केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में विशेष गुरुमत समागम का आयोजन किया। शुभारंभ गुरबाणी पाठ से हुआ। अखंड कीर्तनी जत्था, बाल कीर्तनी जत्था एवं हजूरी रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने संगत को गुरबाणी से भावविभोर कर दिया। दिल्ली से आईं बीबी सिमरन कौर के कीर्तनी जत्थे ने 'श्री हरिकृष्ण ध्याइए, जिस डिठे सभ दुख जाए' और 'तेग बहादुर सिमरिए, घर नौ निधि आवै धाय' जैसे गुरबाणी शब्दों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने संगत के साथ गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष खड़े होकर सरबत के भले की अरदास की। मौके पर उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल, सरदार ...