गुरुकुल स्कूल में राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सासाराम, अगस्त 27 -- सासाराम। गुरुकुल स्कूल की सुजानपुर व सुंदरगंज शाखा में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। निदेशक आरपी सिंह और प्रधानाचार्य सह सचिव कुमार सविनय के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में किड्स से कक्षा आठ तक के करीब 960 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, फूलों और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर स्वयं निर्मित राखियां बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को जीवंत किया। निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जेडीएस पब्लिक स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.