कटिहार, मार्च 28 -- मनिहारी निस। मुजवरटाल स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें अंक पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय में छात्राओं में कक्षा पंचम की अपर्णा कुमारी ने 99.38 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रों में कक्षा द्वितीय के सत्यम कुमार ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर घोषित किये गए। विद्यालय के निदेशक कार्तिक कुमार ठाकुर ने जीवन में परीक्षा के महत्व को रेखांकित किया। क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि को नए सत्र की एक सशक्त शुरुआत बताते हुए आशीर्वचन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.