हरिद्वार, जुलाई 29 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी यूनियनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को विवि के कर्मचारियों ने विवि प्रशासन की ओर से वेतन वृद्धि की संरचना में बदलाव, महंगाई भत्ता (डीए) लंबित रखने और पदोन्नति व एमएसीपी के लाभ नहीं देने को कर्मचारी विरोधी फैसला बताया और विवि प्रशासन का विरोध किया। शिक्षक यूनियन के अध्यक्ष डॉ. एमएम तिवारी और सचिव नमित खंडुजा ने बताया कि वर्ष 2000 से कार्यरत करीब 80 कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि की संरचना बिना किसी पूर्व सूचना और स्पष्ट आधार के बदल दी गई है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कार्यवाहक कुलपति के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। यूनियन का कहना है कि जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता अब तक ज...