हरिद्वार, अगस्त 5 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सत्र 2026-27 के लिए पीजी डिप्लोमा (हिंदी पत्रकारिता) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी समविश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पाठ्यक्रम विशेषताएँ कोर्स समन्वयक डॉ. अजित सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम में न्यू मीडिया, डिजिटल पत्रकारिता, रचनात्मक लेखन, मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप, कौशल आधारित प्रशिक्षण और विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल किए गए हैं। पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते मीडिया परिवेश के अनुरूप व्यावहारिक और पेशेवर दक्षता प्रदान करना है। बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ड...