नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- सफलता की राह कैसी होती है और उसमें कितने मोड़ आते हैं, ये आप केरल के गोविंद कृष्णन एम की कहानी से जान सकते हैं। आमतौर पर लोगों का मानना है कि शुरुआती पढ़ाई से बच्चों के करियर का अंदाजा लग जाता है। लेकिन गोविंद के साथ ऐसा नहीं था। कभी कक्षा 4 के बाद स्कूल छोड़ दिया और गुरुकल में रहकर यजुर्वेद की पढ़ाई करने लगे। स्कूल क्यों छोड़ा, इसकी भी अलग कहानी है। वेदों की पढ़ाई करने वाले गोविंद ने आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके लिए उन्होंने देश की सबसे कठिन एंट्रेंस परीक्षाओं में शामिल जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड को क्रैक किया। इसके एक मोड़ तब आया जब उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक के पद के लिए हुआ। इस तरह की जर्नी बस पढ़ने में आसान लगती है, लेकिन असल कई कठिनाइयों को पार करके ये सफलता हासिल हुई है।...