हल्द्वानी, मई 28 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। कैंप में 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के तनाव से दूर विभिन्न कौशलों को निखारने की जानकारी दी गई। बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार तैराकी, नृत्य, संगीत, क्रिकेट, बैडमिंटन, रोबोटिक्स, पेंटिंग और जूडो जैसी विविध गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। निदेशक वीबी नैनवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...