हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में पहली बार शुरू किए गए बीकॉम पाठ्यक्रम में छात्रों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही बीकॉम में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं ने रुझान दिखाया है। मुख्य परिसर से लेकर कन्या गुरुकुल परिसर तक बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचने से विश्वविद्यालय प्रशासन भी उत्साहित है। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में संचालित बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए अब तक करीब 48 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि कन्या गुरुकुल परिसर में छात्राओं के लिए संचालित बीकॉम पाठ्यक्रम में 40 छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. एल.पी. पुरोहित ने बताया कि मुख्य परिसर तथा कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार में बीकॉम की 45-45 सीटें निर्धारित की ग...