गुरुकुल में दीक्षारंभ संस्कार का हुआ शुभारंभ
जौनपुर, जुलाई 15 -- सुजानगंज। श्री गौरी शंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज के आवासीय गुरुकुलम् में मंगलवार को पूर्व प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश तिवारी के संरक्षण और मार्गदर्शन में दीक्षारंभ संस्कार का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। दीक्षारंभ केवल शिक्षा की शुरुआत नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, ज्ञान और चरित्र निर्माण की पवित्र यात्रा का प्रथम सोपान है। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ नैतिक मूल्यों के पालन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर आचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी, आचार्य खगेन्द्र मिश्र, आचार्य संदीप तिवारी, शिवानंद चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह सहित महाविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.