गुरुकुल में अध्यापकों को तकनीकी टिप्स दिए
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- हल्द्वानी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में अध्यापकों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं तकनीकी कौशल विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय एसटीईएम कार्यशाला का आयोजन एस चांद पब्लिकेशन द्वारा किया गया। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन डॉ. अनिकेत श्रीवास्तव रहे। अध्यापकों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से संबंधित विभिन्न तकनीकी गतिविधियों एवं प्रयोगों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधक वीबी नैनवाल ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं नवाचार की क्षमता विकसित करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.