लोहरदगा, जनवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गुरुकुल भारती विद्यालय परिसर, लोहरदगा में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय को पीले फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक तोरणों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के वंदन पूजन से हुई। जिसमें विद्यालय के शिक्षिकाओं सह प्राचार्य और विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूजा के दौरान छात्रों ने अपनी पुस्तकों और लेखन सामग्री को मां सरस्वती के चरणों में अर्पित कर ज्ञान, बुद्धि और सफलता की कामना की। इसके बाद पूजन के बाद बच्चों में प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शाम तक चला। लोग आते गए और मां का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, शांति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.