काशीपुर, फरवरी 16 -- काशीपुर। द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल जैतपुर कैंपस में सोमवार को गुरुकुल अर्ली ईयर्स बाजपुर कैंपस के कक्षा एक से तीन के शिक्षार्थियों के लिए स्पोर्ट्स फॉर्म मॉर्निंग का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षार्थियों ने 60 मीटर और 100 मीटर दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यहां चेयरपर्सन चंपा कपूर, चेयरमैन नीरज कपूर, डायरेक्टर वसुधा कपूर, प्रिंसिपल मीनल, वाइस प्रिंसिपल शुभांगी शर्मा, स्कूल इंचार्ज सुरभि चौहान और हेड ऑफ ब्रांडिंग एंड मार्केटिंग कामाक्षी कपूर रहे। उन्होंने शिक्षार्थियों और शिक्षकों दोनों का उत्साह बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...