बागपत, अप्रैल 17 -- गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सीबीएसई कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी व उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने बताया कि स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिनमें आन्या जैन ने 91.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व पारस जैन 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान व वंश पांचाल 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्तुति जैन 89.8 प्रतिशत, अंशिका 89.4 प्रतिशत, वतन दीक्षित 89.2 प्रतिशत, रितिका 89 प्रतिशत, विदुषी सोती 88.6 प्रतिशत, आदेश 87.2 प्रतिशत, निधि जैन 87 प्र...