दरभंगा, मार्च 31 -- बिरौल। गुरुकुल क्लासेस के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। हरिओम झा ने 468 अंक और आदित्य कुमार राय ने 463 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिलदार (453), राजा चौपाल (451), श्वेता कुमारी (438) और दिव्या कुमारी (436) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। संस्थान के संस्थापक ने बताया कि दर्जनों छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला महामंत्री पप्पू सिंह ने मिठाई खिलाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया, वहीं डॉ. राजेश झा और नवलेश चौधरी ने भी बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...