गुरुकुल की पूर्व छात्रा अदिति तोमर बनीं बैंक पीओ
बागपत, मार्च 6 -- बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा अदिति तोमर (सिरसली) का चयन बैंक पीओ के पद पर होने से क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ी हुई है। अदिति की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। शुक्रवार को स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य ने अदिति तोमर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियां संस्था के लिए गर्व का विषय हैं और अदिति की सफलता अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पवन त्यागी, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, राजीव तोमर, जितेंद्र तोमर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.