हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- 'स्वच्छता ही सेवा-2026' के तहत शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा के निर्देशन और कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार के संयोजन में सुबह आठ से 11 बजे तक अभियान चला। दयानंद द्वार, कुलपति कार्यालय परिसर, कुलसचिव कार्यालय प्रांगण, अमन चौक और मुख्य मार्गों की सफाई की गई। कन्या गुरुकुल, हरिद्वार में शिक्षिकाओं ने भी परिसर में सफाई अभियान चलाया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विभागीय परिसर में भी सफाई की। यह भी पढ़ें- Roorki News: एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता ...