हरिद्वार, फरवरी 26 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में 27 व 28 फरवरी को 'ऑटोमेशन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर' विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सीएसआईआर नई दिल्ली तथा यूकॉस्ट, देहरादून का अनुदान प्राप्त है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कुलपित प्रो. एनके जोशी होंगे, जबकि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार विशिष्ट अतिथि रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहरा लूथरा करेंगी। कॉन्फ्रेंस चेयर प्रो. मयंक अग्रवाल ने बताया कि अब तक 150 से अधिक शोधपत्र प्राप्त हो चुके हैं और करीब 250 प्रतिभागी सम्मेलन में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...