हरिद्वार, सितम्बर 17 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक सूर्य प्रताप राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग की है।छात्रों ने कुलपति को छात्रहित और विश्वविद्यालय के समग्र विकास से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर समयबद्ध तरीके से सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, जिन विभागों में 25 प्रतिशत से कम प्रवेश हैं उन्हें बंद नहीं करने और छात्रावासों में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। परिषद ने विश्वविद्यालय के आसपास नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की। मानसी भार्गव ने कहा कि अभाविप सदैव छात्रहित के लिए संघर्षरत रही है। विश्वविद...