हरिद्वार, जनवरी 16 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि की ओर से वंदना कटारिया स्टेडियम परिसर में आयोजित छह दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को एलपीयू फगवाड़ा और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें एलपीयू फगवाड़ा ने रोमांचक खेल में 2-1 से जीत दर्ज की। दोपहर बाद गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय हरिद्वार और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें गुरुकुल कांगड़ी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया। हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि गुरु के बिना जीवन में प्रगति और सफलता संभव नहीं है। आयोजन सचिव डॉ. कपिल मिश्रा ने प्रतियोगिता में खेले जा रहे मैचों और प्रतिभागी टीमों की जानकारी दी। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. अजय मलिक न...