गुरुकुल एकेडमी की छात्राओं का रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- पलियाकलां। गुरुकुल एकेडमी की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विभिन्न आयु वर्गों में कुल 23 छात्राओं का चयन किया गया है। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है। अंडर-14 वर्ग में हरनूर कौर, अनाध्या सक्सेना, अनुषी पाल, अनामिका, अनाशिका, अनाध्या तिवारी, आस्था वर्मा, भाव्या गुप्ता एवं अविका गुप्ता का चयन किया गया है। जबकि अंडर-17 वर्ग में एकमदीप कौर, मिष्ठी शर्मा, गरिमा, लक्ष्मी, वैष्णवी, मिस्बाह तथा आयुषी यादव का चयन हुआ है। वहीं अंडर-19 वर्ग में रश्मि, सतजिन्दर, जसमीत कौर, प्रगति गोस्वामी, सरिता, श्रद्धा एवं लवप्रीत ने स्थान बनाया है। विद्यालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.