हल्द्वानी, जुलाई 27 -- भावना कोहली हल्द्वानी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा संजना बिष्ट ने सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स एथलेटिक्स मीट की अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 जुलाई तक रुद्र इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मवाना उत्तर प्रदेश में हुई। संजना का चयन अक्तूबर में पंजाब के बठिंडा में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने संजना की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- डायनेस्टी गुरुकुल की तीन छात्राओं ने एथलेटिक्स मीट में जीते पदक यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में जीजीपीएस बोकारो की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- क्लस्टर स्टेट गेम में खेकड़ा की प्रियांशी ने जीते दो पदक...