गुरुकुलम के आदित्य बने भाषण प्रतियोगिता के विजेता
चम्पावत, सितम्बर 3 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में हिन्दुस्तान समाचार पत्र की हिमालय बचाओ अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता हई। गुरुकुलम स्कूल के आदित्य पुनेठा भाषण प्रतियोगिता के विजेता बने। उदयन स्कूल की विशाखा कुंवर ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि जीजीआईसी की मोनिका महर तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिए गए। चम्पावत जीजीआईसी में गुरुवार को आपके प्रिय अखबार ' हिन्दुस्तान ' ने हिमालय को आपदा से कैसे बचाएं विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेडक्रॉस के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक अमित तिवारी, प्रियंका धौनी, मीनाक्षी जौन, ईश्वरी दत्त, डौली किमोठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 485 विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.