मथुरा, जुलाई 31 -- सिद्ध हनुमान मंदिर गौशाला मीरपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपने गुरु का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिष्य और श्रद्धालु पहुंचे। महामंडलेश्वर रामकिशोर दास त्यागी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु दीक्षा लेने के बाद ही व्यक्ति वास्तविक अर्थों में भक्ति मार्ग पर आगे बढ़ता है। जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करता है, उस पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। गुरु दीक्षा लेना मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन को आध्यात्मिक दिशा देने का संकल्प है। यह भी पढ़ें- मलिन हृदय को साफ करने के लिए गुरु की जरूरत होती है : देवराहा शिवनाथ भगवान को किसी प्रकार ...