बागपत, जुलाई 7 -- नगर स्थित आर्य समाज और आर्य समाज पट्टी चौधरान में साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्वानों ने गुरुओं के सम्मान को यज्ञ के समान पुण्य कार्य बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य जनों की मौजूदगी रही। आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ में वैदिक मत्रों के उच्चारण के साथ आहुति दी गई। यज्ञ के ब्रह्मा राजेंद्र कुमार आर्य व यजमान वेदव्रत शास्त्री रहे। डॉ. ओमवीर आर्य ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुओं का सम्मान करना यज्ञ के समान ही पुण्यकारी है। आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के ब्राह्म वेदव्रत शास्त्री व यजमान जयवीर आर्य रहे। वेदव्रत शास्त्री ने बताया कि आर्य समाज की परंपरा में गुरु का स्थान अत्यन्त महत्वपूर्ण है। दोनों यज्ञों में सत्यपाल राठी, सुनील शास्त्री, अमर वीर...