गया, अप्रैल 25 -- गुरुआ थाना क्षेत्र से लापता हुईं चार नाबालिग लड़कियों को गुरुआ पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाने के आरसी खुर्द गांव के बबन भुइया ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष मनेस कुमार को बताया कि 24 अप्रैल को उनकी नाबालिग पुत्री और उनकी तीन नाबालिग भतीजियां स्नान करने की बात कहकर घर से निकलीं। लेकिन, वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चारों लड़कियों को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुआ थाने में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी लड़कियों को अतरी थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर और मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लय से सुरक्षित बरामद कर लिया।पूछताछ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.