गया, मई 29 -- गुरुआ में दिन दहाड़े हुई लूटकांड की घटना के बाद गया जी सर्राफा बाजार के कारोबारियों में नाराजगी है। कारोबारियों ने सर्राफा बाजार की सुरक्षा पर चिंता जताई है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं को व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। शुक्रवार को बुलियन एसोसिएशन पदधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि अगर जल्द सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई तो कारोबारियों में भय का माहौल और गहरा सकता है। बुलियन एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार वर्मा ने कहा कि जल्द ही मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव और एसएसपी सुशील कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- गुरुआ लूटकांड: बाजार बंद कर कारोबारियों ने जताया विरोध, जांच में पहुंचे आईजी एसोसिएशन की ओर से रमना रोड स्थित सर्राफा बाजार में पहले की तरह स्थायी सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने...