गया, जून 1 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर गेंदु पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व गांव के समीप सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जाता है कि एक बाइक की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बरमा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि गेंदु पासवान अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्...