गया, अप्रैल 18 -- प्रखंड क्षेत्र के भारतीपुर गांव के पास गुरुवार को भारतमाला एक्सप्रेसवे के निकट बिजली का टावर गिरने से तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए गया भेजा गया। जानकारी के अनुसार, 1.33 लाख वोल्ट के बिजली तार को टांगने के लिए पहले से बने टावर को ऊंचा करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक टावर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मी उसकी चपेट में आ गए। घायलों में पश्चिम बंगाल के मालदह निवासी सईद खां, मोउद्दीन अहमद समेत तीन लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, छह घंटे लटका रहा शव सभी को अन्य कर्मियों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रह...